दिल्ली बॉर्डर का फोटो शेयर कर प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा- क्यों डराते हो डर की दीवार से ?

Edited By Updated: 06 Feb, 2021 01:53 PM

national news punjab kesari faremrs protest congress priyanka gandhi

कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानों का प्रदर्शन पर बैठे किसान संगठनों का देशव्यापी चक्का जाम जारी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली की सीमा पर पुलिस द्वारा की गई कई स्तर की सुरक्षा घेराबंदी का फोटो...

नेशनल डेस्क: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानों का प्रदर्शन पर बैठे किसान संगठनों का देशव्यापी चक्का जाम जारी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली की सीमा पर पुलिस द्वारा की गई कई स्तर की सुरक्षा घेराबंदी का फोटो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल्ली बॉर्डर की कई लेयर की बैरिकेडिंग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, क्यों डराते हो डर की दीवार से ?


आंदोलनकारी किसानों का चक्का जाम , कई मेट्रो स्टेशन अस्थाई रूप से बंद 
तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के शनिवार को चक्का जाम के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। चक्का जाम के परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालय, लाल किला, जामा मस्जिद , जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान माकेर्ट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश/निकास द्वारों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन(डीएमआरसी) ने ट्वीट कर कहा, अस्थाई रूप से प्रवेश/निकास के लिए बंद मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा रहेगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को डीएमआरसी के अधिकारियों से स्थिति के मद्देनजर आज कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस ने चक्का जाम के दौरान किसी प्रकार की हिंसक स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली की सीमास्थलों पर सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!